उत्तर प्रदेश

महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस की जाँच जारी

Admin Delhi 1
21 Jun 2022 7:21 PM IST
महिला की गोली मारकर हत्या, पुलिस की जाँच जारी
x

सिटी क्राइम न्यूज़: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के श्याम नगर में एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है। श्याम नगर गली नंबर तीन में बसपा नेता दिलशाद शौकत के मकान में महिला सायमा अपनी सात साल की बेटी लायबा के साथ किराए पर रहती थी। उसके मकान में कई अन्य किराएदार भी रहते हैं। सोमवार रात को सायमा अपने कमरे में सोई हुई थी। मंगलवार को सायमा का भाई फरमान कमरे में आया तो उसका लहूलुहान शव पड़ा मिला। सायमा के सिर में गोली लगी हुई थी। उसके बराबर में दूसरी चारपाई पर सोई लायबा को इस वारदात की कोई जानकारी नहीं हुई। फरमान ने यह देखकर शोर मचा दिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों से पूछताछ कर रही है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि महिला की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्दी ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Next Story