- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला को घर में घुसकर...
महिला को घर में घुसकर मारी गोली, हायर सेंटर किया गया रेफर

आजमगढ़। जिले के देवगांव कोतवाली के सोठौली गोसाईगंज गांव में घर में घुसकर महिला को गोली मार दी गई। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात को महिला के पट्टीदारों ने ही अंजाम दिया। पुरानी रंजिश में पूर्व में भी दो हत्याएं हो चुकी है। जिसमें घायल महिला के पति के अलावा दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति की हत्या हुई है। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के सोठौली गोसाईगंज बाजार निवासी धारा देवी (45) पत्नी स्व. अशोक गिरी सोमवार दोपहर एक बजे घर में अकेली थी। इसी दौरान कुछ लोग उसके घर में घुसे और गोली मार कर फरार हो गए। आवाज सुनकर छोटा पुत्र घर पहुंचा तो मां को लहूलुहान देख शोर मचाया। जिस पर ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसके बाद घायल महिला को सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, बाद में जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।