उत्तर प्रदेश

घर में घुसकर महिला को मारी गोली

Admin4
11 Oct 2022 4:28 PM GMT
घर में घुसकर महिला को मारी गोली
x

हमीरपुर: हमीरपुर में मंगलवार शाम दबंगों ने घर में घुसकर गोली मारकर एक विधवा महिला की हत्या कर दी। मृतका के पिता ने अपने भतीजे और उसके जीजा पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों लोग अपने अन्य दो साथियों के साथ घर में घुसे। बेटी को गोली मारी, फिर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। राठ कस्बे के जुल्हैटी इलाके का है। शाम करीब पांच बजे महमूद खान के घर में चार बदमाश घुसे। घर में मौजूद 30 साल की उनकी बेटी को गोली मारी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। गोली लगने की आवाज सुनकर जब तक आस पास के लोग पहुंचते, तब तक बदमाश भाग चुके थे। महमूद खान ने बताया, "शाम के समय मैं दुकान में था। बेटी शहनाज घर के ग्राउंड फ्लोर पर थी। अन्य लोग घर के पहली मंजिला पर थे। गोली लगने की आवाज सुनाई दी तो दौड़कर भागे। वहां जाकर देखा कि बेटी खून से पथपथ जमीन पर पड़ी है। बगल से भतीजा रोसन व उसका जीजा तौहजीफ व उसके अन्य दो साथी भाग गए।"

पिता ने बताया, "बेटी को अस्पताल लेकर गए थे,लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोसन के पिता की मौत हो चुकी है। लेकिन इन लोगों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। पिछले 20 सालों से बोलचाल नहीं है। इस बीच तो किसी बात को लेकर झगड़ा नहीं हुआ। फिर उसने बेटी को क्यों मारा, ये पता नहीं है।" शहनाज का विवाह 8 साल पहले नूर आलम के साथ हुआ था। 5 साल पहले पति की मौत के बाद से शहनाज अपने मायके में रहती थी। उसकी 6 साल की बेटी भी है। बेटी के चले जाने से पिता व मां का रो-रोकर बुरा हाल है। राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर राजेश कमल ने बताया कि गोली मारकर महिला की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पिता ने दो नामजद व दो अज्ञातों के खिलाफ तहरीर दी है। इनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Next Story