उत्तर प्रदेश

बुढ़ाना में महिला से लूटपाट, विरोध करने पर मारी गोली

Admin4
7 Nov 2022 12:26 PM GMT
बुढ़ाना में महिला से लूटपाट, विरोध करने पर मारी गोली
x
मुज़फ्फरनगर। बुढाना थाने के मदीनपुर गांव में एक महिला से लूटपाट का मामला सामने आया है। बदमाशों ने लूट के दौरान महिला को पैर में गोली मार दी औऱ सोने के कुंडल और चांदी की सैंपल लूट कर फरार हो गए। बताया जाता है कि महिला देवताओं पर पूजा करने गई थी, तभी कुछ बदमाश वहां आए और महिला से सोने के कुंडल और चांदी की सैंपल लूट ली। जब महिला ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने महिला के पैर में गोली मार दी। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस इस संदिग्ध लूट वारदात की जांच में जुटी है।
Admin4

Admin4

    Next Story