उत्तर प्रदेश

महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज

Shantanu Roy
3 Sep 2022 12:02 PM GMT
महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज
x
बड़ी खबर
नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र के एक गांव की एक महिला के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस मामला दर्ज करके इसकी जांच कर रही है। यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है। यह जानकारी पुलिस ने दी। थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक ज्ञान सिंह ने बताया कि थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
तीन फरवरी वर्ष 2022 को दुकान चलाने वाला दीपक उर्फ सोनू अपने दो साथियों के साथ उसके घर पर आया। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि दीपक और उसके साथियों ने उसे पकड़ लिया तथा तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है।
Next Story