उत्तर प्रदेश

महिला थाना प्रभारी और दरोगा सस्पेंड, एसएसपी के आदेश पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज

jantaserishta.com
8 May 2022 11:00 PM IST
महिला थाना प्रभारी और दरोगा सस्पेंड, एसएसपी के आदेश पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज
x
पढ़े पूरी खबर

मेरठ में महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल और महिला दरोगा रितू काजला के खिलाफ एसएसपी के आदेश पर भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दोनों महिला पुलिसकर्मी फरार हैं। आरोपी महिला थाना प्रभारी और मुकदमे में विवेचना कर रही महिला दरोगा ने फौजी का नाम निकालने के नाम पर एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

सरधना के छुर गांव निवासी फौजी सुमित पर उनकी भाभी ने महिला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया था। सुमित सेना में हैं और नागालैंड में तैनाती है। इसी मुकदमे में सुमित का नाम निकालने के नाम पर विवेचक महिला दरोगा रितू काजला और महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल ने सुमित से एक लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। करीब 35 हजार रुपये सुमित ने पुलिसकर्मियों को दे दिए थे। फौजी सुमित ने इस बातचीत की वीडियो बना ली और एसएसपी मेरठ प्रभाकर चौधरी से शिकायत की।
एसएसपी ने एसपी देहात केशव कुमार को जांच दी थी, जिसमें मोनिका जिंदल व रितू काजला दोषी पाई गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने महिला थाना प्रभारी मोनिका जिंदल और महिला दरोगा रितू काजला पर सिविल लाइन थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है और विभागीय जांच बैठा दी गई है। मुकदमा दर्ज होने के बाद मोनिका जिंदल और रितू काजला फरार हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story