- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- प्रेमी के साथ मिलकर...
उत्तर प्रदेश
प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने की पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार
SHIDDHANT
12 Oct 2025 7:19 PM IST

x
Ghaziabad गाजियाबाद। साहिबाबाद इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों — पत्नी पूजा (27) और उसके प्रेमी आशिष (31) — को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान साहिबाबाद निवासी योगेश (31) के रूप में हुई है। साहिबाबाद की सहायक पुलिस आयुक्त श्वेता कुमारी यादव ने बताया कि 24 सितंबर को योगेश को एक फोन आया था, जिसके बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से घर से निकला और वापस नहीं लौटा। 2 अक्टूबर को पत्नी पूजा ने लिंक रोड थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
8 अक्टूबर को हापुड़ जिले के पिलखुवा स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास जंगल में एक युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान योगेश के रूप में हुई। शव पर सिर में चोट के निशान पाए गए थे, जिससे हत्या की आशंका हुई। इसके बाद पुलिस ने योगेश के मोबाइल कॉल डिटेल खंगाले, जिसमें पता चला कि आखिरी बार उसका संपर्क उसकी पत्नी पूजा और उसके प्रेमी आशिष से हुआ था। पूछताछ में पूजा के बयान संदिग्ध पाए गए। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, पूजा पिछले तीन साल से आशिष के साथ अवैध संबंध में थी। जब योगेश को इस संबंध की जानकारी हुई तो पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होने लगे। इससे परेशान होकर दोनों ने मिलकर योगेश की हत्या की साजिश रची।
24 सितंबर की रात पूजा ने योगेश को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास बुलाया। वहां पहले से मौजूद आशिष अपने साथियों चंद्रपाल और प्रवीन के साथ पहुंचा था। योगेश के पहुंचते ही तीनों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी और शव को मौके पर ही फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को लिंक रोड थाना टीम की मदद से पूजा और आशिष को ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी स्थित किसान चौक के पास से गिरफ्तार किया। आशिष के कब्जे से योगेश का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों चंद्रपाल और प्रवीन की तलाश में जुटी है।
Tagsगाजियाबाद हत्याप्रेमी संग पत्नी गिरफ्तारसाहिबाबाद मर्डर केसपूजा-आशिष हत्या मामलाहापुड़ जंगल में शव बरामदएक्स्ट्रा मैरिटल अफेयरयूपी पुलिस कार्रवाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





