- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- पीजीआई इलाके में महिला...

x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : राजधानी लखनऊ में पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित बाबूखेड़ा गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां घर में अज्ञात लोगों ने 42 वर्षीय रेनू यादव के सिर पर लोहे की रॉड और सिलेंडर से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही महिला का बड़ा बेटा निखिल मौके से गायब है, जिससे मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। मृतका के पति रमेश यादव ने पुलिस को बताया कि रेनू यादव शुक्रवार दोपहर अपने मायके से लौटी थीं। घर पर छोटे बेटे नितिन ने दरवाजा खोला।
कुछ देर बाद निखिल ने अपने पिता रमेश यादव को फोन कर बताया कि कुछ लोग मां को मार रहे हैं और उसे भी मारने की कोशिश कर रहे हैं। जब रमेश घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी पत्नी को खून से लथपथ मृत पाया। घर का सामान बिखरा हुआ था और अलमारी से कुछ कैश और जेवरात भी गायब थे, जिससे लूटपाट की आशंका जताई जा रही है।उन्होंने यह भी बताया कि सुबह उसके पास दो धमकी भरे फोन आए थे। फोन करने वाले ने कहा कि उनके बेटे निखिल ने 2,600 रुपए का लोन लिया है, जिसे न चुकाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई थी।
पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और कई टीमों का गठन कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम निखिल की तलाश में जुटी है, जिसके पकड़ में आने के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझने की उम्मीद है।
पुलिस जांच में एक अहम सुराग हाथ लगा है। घर के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में निखिल मोटरसाइकिल पर बैग लेकर आराम से जाता दिखाई दे रहा है, जो उसके दिए गए बयान पर संदेह पैदा करता है। साउथ डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि हम लोगों को जैसे ही हत्या की सूचना मिली सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतका के पति रमेश यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Tagsलखनऊपीजीआई थानाबाबूखेड़ारेनू यादवहत्यालोहे की रॉडसिलेंडरनिखिल यादवपुलिस जांचसीसीटीवी फुटेजलूटपाटफॉरेंसिक टीमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





