उत्तर प्रदेश

दहेज के लिए महिला की हत्या, पति समेत आठ लोगों पर FIR

Admin4
23 Sep 2023 8:58 AM GMT
दहेज के लिए महिला की हत्या, पति समेत आठ लोगों पर FIR
x
शाहजहांपुर। औला गांव में एक महिला का शव साड़ी के फंदे से कुंडे से लटका मिला। मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज में भैंस और सोने की चेन न देने पर ससुराल वालों ने उसकी बेटी को मार डाला है। पुलिस पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
परौर थाना क्षेत्र के गांव औला निवासी 26 वर्षीय प्रीति पत्नी गिरिजेश का शव गुरुवार की शाम कमरे में कुंडे से साड़ी के फंदे से लटका मिला। ससुराल वालों ने तलाश किया तो एक कमरे में मृत अवस्था में लटकी हुई थी। ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को सूचना दी।
मृतका प्रीति के पिता देवेंद्र सिंह निवासी दौलतियापुर थाना पाली जिला हरदोई बेटी की ससुराल पहुंचे और उनको बेटी का शव जमीन पर रखा मिला। उन्होंने परौर थाने पर सूचना दी। उन्होंने बताया कि बेटी की शादी गिरिजेश के साथ की थी। शादी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।
ससुराल वाले भैंस और सोने की चेन की मांग कर रहे थे। उसकी बेटी आए दिना मारा पीटा और प्रताड़ित किया करते थे। उसका आरोप है कि दहेज के लिए उसकी बेटी को ससुराल वालों ने मार दिया है। उसके शरीर में चोट के निशान भी है। मृतका के पिता ने थाने पर तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
Next Story