उत्तर प्रदेश

कच्ची छत गिरने से महिला की मौत, बेटी घायल

Harrison
29 July 2023 2:41 PM GMT
कच्ची छत गिरने से महिला की मौत, बेटी घायल
x
उत्तर प्रदेश | लगातार हो रही बारिश की वजह से मकानों की छत गिरने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं शामली जनपद में बीती रात माकन की कच्ची छत गिरने से महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। जहां पर मकान में सो रही मां-बेटी के ऊपर अचानक से भरभराकर छत गिर गई। जिसमें शिक्षा नाम की महिला की मौत हो गई। इस घटना में युवती घायल हो गई हैं। घटना की सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुँचे ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना में अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को मुवाज़े का भरोसा दिया है।
दरअसल, बीती रात लगभग 1 बजे मकान की कच्ची छत गिरने से एक महिला की मौत हो गई है। मामला थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव पंथुपुरा का है। जहां पर बीती रात 50 वर्षीय महिला शिक्षा अपनी बेटी रूपा के साथ अपने मकान में सो रही थी। वहीं लगातार बारिश के चलते मकान की कच्ची छत गिरने से महिला शिक्षा की मौत हो गई है। इस घटना में रूपा नाम की युवती भी घायल हुई है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय शिक्षा अपनी बेटी रूपा के साथ सो रही थी। अचानक से जब छत गिरी तो रूपा व उसकी माँ मलबे में दब गए।
वहीं रुपा ने किसी तरह मलबे से निकलकर अपने चचेरे भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाला। लेकिन जब तक मलबे के नीचे दब कर महिला की मौत हो चुकी थी। आज घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर एसडीएम आला अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। जहां पर उन्होंने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना में अधिकारियों ने पीड़ित को मदद का आश्वासन दिया है।
Next Story