- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन...
उत्तर प्रदेश
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन के टक्कर से महिला की मौत
jantaserishta.com
11 Nov 2026 12:56 PM IST

x
चंदौली: अलीनगर थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 कटारिया के पास सड़क हादसे में 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
मुगलसराय थाना क्षेत्र के कुंडकला गांव निवासी शमशेर लाल की पत्नी कुलवती देवी 10 नवंबर को आजीविका के लिए काम पर गई थीं। शाम करीब छह बजे वह घर लौट रही थीं। इसी दौरान एनएच-19 पर के पास पीछे से आए अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में कुशलवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों की ओर से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतका के पति रामेश्वर लाल ने 10 नवंबर को अलीनगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है। पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है और दुर्घटना में शामिल वाहन व उसके चालक का पता कब तक लगा पाती है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





