उत्तर प्रदेश

बाइक से उतरकर महिला ने यमुना में लगाई छलांग

Admin Delhi 1
14 July 2023 6:15 PM IST
बाइक से उतरकर महिला ने यमुना में लगाई छलांग
x

मथुरा न्यूज़: थाना बलदेव के अंतर्गत कंजौली घाट पुल के समीप बहाने से पति से बाइक रुकवाकर महिला ने यमुना में छलांग लगा दी. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश करा रही है. उसका पता नही चल सका है.

महावन संवाददाता के अनुसार मांट निवासी सुदेश अपनी पत्नी निशा (27) को बाइक से आगरा दवा दिलाने जा रहा था. बलदेव क्षेत्र में कंजौली घाट के समीप महिला ने पति से चप्पल उतरने की बात कहते हुए यमुना पुल के समीप बाइक रुकवा ली. पति ने बाइक रोकी और वह बाइक से उतरकर चप्पल लेने चल दी. तभी निशा यमुना पुल पर चढ़ गई. यह देख पति ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन निशा पुल कूद गई. पति के हाथ में उसकी साड़ी रह गयी. यह देख पति घबरा गया. इसकी सूचना उसने तत्काल पुलिस को दी. सूचना के बाद पहुंची बलदेव पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की

तलाश कराई.

महिला के हैं दो छोटे-छोटे बच्चे बताया गया है कि निशा पिछले कई माह से बीमार चल रही थी. इसका आगरा में इलाज चल रहा था. महिला के दो साल की बेटी व करीब चार माह का एक बेटा है

Next Story