उत्तर प्रदेश

मिट्टी की दीवार गिरने से महिला घायल

Admin4
23 Feb 2023 6:16 PM IST
मिट्टी की दीवार गिरने से महिला घायल
x
बहराइच। जिले के रानीपुर तिलक गांव निवासी ग्रामीण का मिट्टी का दीवाल गिर गया। मलबे में महिला दबकर घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर तिलक निवासी सरिता देवी (42) पत्नी कृष्ण कुमार का मकान मिट्टी का बना हुआ है। गुरुवार सुबह वह घर में खाना बना रही थी। तभी मिट्टी की दीवाल अचानक गिर गई। जिसके मलबे में दबकर महिला घायल हो गई। परिवार के लोगों ने महिला को मलबे से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की।
Next Story