उत्तर प्रदेश

सीढ़ी से गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत

Teja
20 Feb 2023 7:57 PM IST
सीढ़ी से गिरकर घायल हुई महिला की उपचार के दौरान मौत
x

अनूपपुर। घर की सफाई-पुताई के दौरान सीढ़ी से गिरकर घायल हुई 28 वर्षीय महिला की उपचार के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस (Police) द्वारा कार्यवाही प्रारंभ की गई. जानकारी अनुसार अनूपपुर जिले की सीमा से लगे अमलाई थाना अंतर्गत ग्राम बैरिहा (रामपुर) निवासी उपेंद्र यादव की 28 वर्षीय पत्नी गायत्री यादव सोमवार (Monday) सुबह घर पर सीढी में चढ़कर सफाई एवं पुताई का काम कर रही थी तभी अचानक सीढ़ी अनियंत्रित होने पर वह जमीन पर गिर गई, जिससे सिर के पिछले हिस्से में चोट आई. घटना के बाद पति एवं परिजनों द्वारा गंभीर रूप से घायल गायत्री को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, जहां भर्ती कर उपचार प्रारंभ किया. दोपहर में उपचार के दौरान गायत्री की मौत हो गई. सूचना पर पुलिस (Police) ने मृतिका के शव का परिजनों के समक्ष शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम उपरांत अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंप कर जांच प्रारंभ कर दी.

Next Story