- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सलोरी में महिला ने...

x
बड़ी खबर
प्रयागराज। सलोरी में शनिवार रात एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। रविवार सुबह पहुंचे महिला के मायके वालों ने उसके पति समेत अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। भदोही की रहने वाली पूनम का पांच साल पहले सलोरी निवासी जय शंकर सरोज के साथ विवाह हुआ था। शनिवार देर शाम किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद पूनम ने कमरे में फांसी लगा ली। इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने उसे फांसी के फंदे से नीचे उतारा। उसी वक्त एक निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कर्नलगंज पुलिस ने छानबीन की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Next Story