उत्तर प्रदेश

महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Admin Delhi 1
5 Jun 2023 9:45 AM IST
महिला ने फंदा लगाकर दी जान
x

बरेली: कैंट थाना क्षेत्र में एक युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवती का एक साल पहले प्रेम-विवाह हुआ था। कैंट थाना क्षेत्र स्थित मोहनपुर दर्जी वाली मस्जिद के सामने रहने वाले जतिन राठौर ने रविवार रात को पुलिस को सूचना दी कि उनकी भाभी कमरे में फंदे पर लटक गई हैं।

पुलिस की टीम ने दरवाजा तोड़कर देखा तो 22 वर्षीया टीना खिड़की में फंदे पर लटकी मिलीं। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दिल्ली की रहने वाली टीना ने राहुल से एक महीने पहले प्रेम विवाह किया था।

Next Story