- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- सीएचसी मीरगंज में...
उत्तर प्रदेश
सीएचसी मीरगंज में महिला ने एक साथ दिया तीन बच्चों को जन्म
Admin4
12 Sept 2023 7:20 PM IST

x
बरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। तीनों बच्चे 2 किलो 500 ग्राम से कम वजन के थे। हालांकि डॉक्टरों ने उनको जिला अस्पताल एसएनसीयू में अच्छी देखने के लिए रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 7:00 बजे ग्राम ठिरिया कल्याणपुर की सुनीता पत्नी रामेश्वर प्रसव पीड़ा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर पहुंची। जहां पर ऑन ड्यूटी स्टाफ नर्स तरुलता शर्मा ने तत्काल सुनीता को अटेंड किया। तरूलता शर्मा ने डॉक्टर वागीश कुमार चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में सुनीता का प्रसव कराया। प्रसव में सुनीता ने तीन बच्चों को जन्म दिया। तीनों बच्चे 2 किलो 500 ग्राम से कम वजन के थे। जिसके बाद उनको जिला अस्पताल एसएनसीयू में देखने के लिए रेफर कर दिया गया।
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अमित कुमार ने बताया कि पहला बच्चा सुबह 6:57 बजे, दूसरा बच्चा 7:05 बजे पर एवं तीसरा बच्चा 7:15 बजे पर हुआ। तीनों बच्चे जीवित हैं एवं दो बच्चों ने तत्काल मां का दूध भी पिया। क्योंकि बच्चे कम वजन के हैं अतः बच्चों को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़सीएचसीमहिलादिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





