- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला ने ट्रेन में...
उत्तर प्रदेश
महिला ने ट्रेन में बच्चे को दिया जन्म, पति की हो गई थी मौत
Harrison
30 Sept 2023 12:06 AM IST

x
बरेली | गरीबरथ एक्सप्रेस में शुक्रवार की शाम एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। ट्रेन में बच्ची के जन्म की जहां खुशियां मनाई जानी थीं लेकिन परिस्थिति कुछ ऐसी थी मातम के बीच बच्ची ने इस दुनिया में कदम रखा। क्योंकि जन्म से पहले ही बच्ची के पिता की मौत हो गई थी।
अपने मायके गई महिला इस दुखद समाचार के बाद ही बरेली लौट रही थी। बिहार की रहने वाली गर्भवती महिला संगीता बिहार की शादी आंवला के टांडा के निवासी भगवान सिंह से हुई थी। बीते दिनों वह गर्भावस्था में ही अपने मायके चली गईं थीं।
गुरुवार को फोन पर सूचना मिली कि आंवला में मौजूद पति भगवान सिंह की मौत हो गई। लिहाजा वह ट्रेन संख्या 12203 अमृतसर गरीब रथ एक्सप्रेस में सवार हो गईं। उनको ट्रेन में ही प्रसव पीड़ा हुई और एक बच्ची को जन्म दिया।
शुक्रवार शाम ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंची तो महिला को उतारा गया। उधर आरपीएफ प्रभारी निरीक्षण अभिषेक बिजारणिया ने बताया कि 108 एंबुलेंस के जरिये महिला को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालत ठीक होने पर परिजन अपने साथ लेकर चले गये।
Tagsमहिला ने ट्रेन में बच्चे को दिया जन्मपति की हो गई थी मौतWoman gives birth to child in trainhusband diesताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday
Next Story





