- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गेट पर रोका डिलीवरी...
उत्तर प्रदेश
गेट पर रोका डिलीवरी बॉय तो आगबबूला हुई महिला सोसाइटी में मचा बवाल
nidhi
27 Aug 2026 8:32 AM IST

x
महिला सोसाइटी गेट पर जमकर हंगामा
उत्तर प्रदेश : ग्रेटर नोएडा की एक हाईराइज सोसाइटी में महिला के हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामला बिसरख थाना क्षेत्र स्थित आम्रपाली सेंचुरियन पार्क टेरेस होम्स सोसाइटी का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सोसाइटी गेट पर सुरक्षा जांच के लिए डिलीवरी बॉय को रोके जाने के बाद महिला नाराज हो गई और उसने गार्डों से बहस शुरू कर दी।
बताया जा रहा है कि महिला ने ऑनलाइन खाना और अन्य सामान मंगाया था। जब डिलीवरी बॉय सामान लेकर सोसाइटी पहुंचा तो सुरक्षा गार्डों ने नियमों के तहत उसका वेरिफिकेशन करने के लिए उसे गेट पर रोक लिया। इसी बात को लेकर महिला मौके पर पहुंची और गार्डों से विवाद करने लगी।
गार्डों से बहस का वीडियो वायरल
घटना के दौरान किसी व्यक्ति ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला और सुरक्षा गार्डों के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है। आरोप है कि महिला ने गार्डों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और मारपीट की कोशिश भी की।
ग्रेटर नोएडा। आम्रपाली सेंचुरियन पार्क।देर रात एक औरत ने गेट पर खड़े गार्ड को कुत्ते से भी बदतर समझा।गुनाह क्या था?डिलीवरी बॉय की एंट्री से पहले नाम-पता पूछ लिया।यानी अपनी ड्यूटी कर ली।इसके बदले:गालियों की बौछार।गरीबी पर ताना।जातिसूचक गाली।जान से मारने की धमकी।SSP-CID-DIG… pic.twitter.com/TM3RKPTAVF
— ekkadam (@ekkadam260772) August 27, 2026
वायरल वीडियो के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। कई लोगों ने सुरक्षा नियमों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी, जबकि कुछ लोगों ने विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की बात कही।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, डिलीवरी बॉय को सोसाइटी गेट पर रोके जाने के बाद महिला ने नाराज होकर हंगामा किया था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि सोसाइटी में फिलहाल स्थिति सामान्य है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
सोसाइटी सुरक्षा नियमों पर उठे सवाल
इस घटना के बाद गेटेड सोसाइटी में सुरक्षा नियमों और डिलीवरी सेवाओं को लेकर बहस शुरू हो गई है। कई सोसाइटी में डिलीवरी एजेंटों के प्रवेश से पहले पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया अपनाई जाती है, ताकि सुरक्षा बनी रहे।
Next Story





