उत्तर प्रदेश

नोएडा में पंखे से लटकी मिली महिला

Shreya
27 Jun 2023 2:12 PM GMT
नोएडा में पंखे से लटकी मिली महिला
x

नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के मुंडेरा गांव में ब्याही एक 21 वर्षीय महिला का शव आज उसके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या किया है, जबकि उसके मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोसटमार्टम के लिए भेज दिया हैं

थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुंडेरा गांव के रहने वाले शिवम की 3 वर्ष पूर्व श्रीमती आरती देवी (21 वर्ष) के साथ शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह को आरती देवी का शव उसके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतका के ससुराल वालों ने पुलिस को बताया है कि उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की दहेज के लिए हत्या की गई है। उसने उसके पति शिवम और ससुराल पक्ष के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Next Story