उत्तर प्रदेश

घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला

Admin4
24 Aug 2023 1:56 PM GMT
घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली महिला
x
बहराइच। जिले के कुसौर गांव निवासी एक वृद्ध महिला का शव उसके घर में पड़ा मिला। घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतक महिला के पोते की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम कुसौर के मजरा टेडवा गांव निवासी राम बच्ची उर्फ राम बच्चा देवी (70) पत्नी राम खेलावन घर पर अकेली रहती थी।
बुधवार शाम को वृद्ध महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। काफी देर तक महिला का शव घर में पड़ा रहा। रात 9:00 बजे कोतवाली देहात पुलिस को आसपास के लोगों ने सूचना दी। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
मनोज कुमार पांडे ने बताया कि महिला की मौत साधारण हुई है, लेकिन मृतक महिला के पोते की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं महिला के मौत की सूचना पाकर बेटे भी घर के लिए रवाना हो चुके हैं। मालूम हो कि बेटे बाहर रहकर काम करते हैं।
Next Story