उत्तर प्रदेश

अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरी महिला, हालत गंभीर

Admin Delhi 1
18 Feb 2023 2:13 PM GMT
अस्पताल की तीसरी मंजिल से गिरी महिला, हालत गंभीर
x

मुरादाबाद: सिविल लाइंस स्थित पंडित दीन दयाल संयुक्त चिकित्सालय की तीसरी मंजिल से एक महिला के गिरने से हड़कंप मच गया। ताला तोड़ कर महिला को निकाल कर इमरजेंसी में लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि सोनिया नाम की महिला को रात में लूज मोशन की शिकायत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसे अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने मेडिकल वार्ड़ में शिफ्ट कर इलाज किया जा रहा था।

वार्ड में मौजूद लोगों ने बताया की सुबह से ही सोनिया और उसके पति में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी तब सोनिया का पति कहीं चला गया था। वापस आने पर दोनों में फिर कहासुनी हुई।

लोगों ने बताया कि दोनों दीवार के सहारे खड़े होकर जोर जोर से बात कर रहे थे। तभी पत्नी बाउंड्री वॉल पर खड़ी हो कर महिला अस्पताल की ओर कूद गई।

Next Story