उत्तर प्रदेश

करंट की चपेट से महिला की मौत

Kajal Dubey
10 Aug 2022 7:24 PM IST
करंट की चपेट से महिला की मौत
x
पढ़े पूरी खबर
पिपरा बाजार। मडार विंदवलिया गांव में सोमवार देर रात महिला पंखे का प्लग लगाते समय करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के मडार विंदवलिया गांव निवासी पारस गुप्ता की पत्नी रंजिता (25) सोमवार की देर रात पंखे का प्लग लगा रही थीं। उसी समय पंखे के तार में करंट उतर गया।
करंट की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन महिला को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे। तब तक महिला की मौत हो गई। महिला के चार और छह साल के दो बेटे हैं।
Next Story