उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में 17वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत

Deepa Sahu
11 May 2022 4:51 PM IST
गाजियाबाद में 17वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
x
बड़ी खबर

गाजियाबाद की लैंड क्राफ्ट सोसायटी की 17वीं मंजिल से गिरकर 50 वर्षीय महिला की बुधवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजना साहनी के रूप में हुई है, जो सोसाइटी में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी।

बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कविनगर पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story