उत्तर प्रदेश

मशीन के नीचे दबकर महिला की मौत, सदमे में परिजन

Harrison
20 April 2024 11:59 PM IST
मशीन के नीचे दबकर महिला की मौत, सदमे में परिजन
x
मिहीपुरवा। जिले के ग्राम पंचायत गायघाट के मजरा चोर पुरवा निवासी एक महिला की शनिवार शाम को कंबाइन मशीन के नीचे दबकर मौत हो गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने निरीक्षण किया है।प्राप्त सूचना के अनुसार मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायघाट के मजरा चोरपुरवा में गेहूं की कटाई शनिवार को कम्बाइन मशीन द्वारा की जा रहीं थी। तभी गांव निवासी राहीदुल पत्नी रज्जब अली उम्र लगभग (50)वर्ष मशीन द्वारा छोड़े गेहूं की बाली की एकत्रित करने लगी। इसी दौरान कम्बाइन चालक द्वारा मशीन को बैक किया, जिसकी चपेट में आने से महिला की दबकर मौत हो गयी। सूचना मिलते ही राजस्व टीम के साथ क्षेत्रीय लेखपाल व तहसीलदार मिहींपुरवा अम्बिका चौधरी मौके पर पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दिया। प्रशासन की तरफ से नियमानुसार सहयोग का आश्वासन दिलाया।
Next Story