- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- संदिग्ध हालातों में...
उत्तर प्रदेश
संदिग्ध हालातों में महिला ने किया तेजाब का सेवन, उपचार के दौरान हुई मौत
Admin4
28 Oct 2022 1:06 PM GMT

x
मोरना। क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला ने तेजाब का सेवन कर लिया, सूचना मिलने पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड दिया।
जानकारी के अनुसार भोपा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने संदिग्ध हालातों में टॉयलेट में रखे तेजाब का सेवन कर लिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई और गांव में तरह-तरह की चर्चाएं फैल गयी। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड दिया। भैयादूज के त्यौहार पर महिला की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों में महिला के तेजाब पीने को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी तथा आर्थिक स्थिति भी काफी कमजोर है। मृतक महिला का पति मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने कार्यवाही नहीं की।
Next Story