उत्तर प्रदेश

महिला सिपाही ने की आत्महत्या करने की कोशिश, सुसाइड नोट में ससुरालीजनों को बताया जिम्मेदार

Rani Sahu
8 Sep 2022 10:38 AM GMT
महिला सिपाही ने की आत्महत्या करने की कोशिश, सुसाइड नोट में ससुरालीजनों को बताया जिम्मेदार
x
महिला सिपाही ने की आत्महत्या करने की कोशिश
उन्नाव। उन्नाव में महिला सिपाही को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। प्रताड़ना से तंग होकर महिला सिपाही ने पुलिस लाइन के सरकारी आवास में आत्महत्या की कोशिश की है। आवास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें महिला ने ससुराल से 7 लोगों को आत्महत्या को मजबूर करने के लिए जिम्मेदार बताया है। महिला सिपाही को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस लाइन के सरकारी आवास में एक महिला सिपाही बेहोशी की हालत में मिली। पड़ोस में रहने वाली पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी तो हड़कंप मच गया। आनन फानन सदर कोतवाली प्रभारी और महिला थानाध्यक्ष मौके पर पहुंची और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया है सूचना पर एएसपी भी मौके पर पहुंचे और महिला सिपाही का हाल जाना ! कानपुर देहात की महिला सिपाही उन्नाव के पुलिस लाइन में तैनात है।
पिछले कई माह से उसकी ड्यूटी पुलिस कार्यालय में भी लगती रही है। गुरुवार सुबह वह पुलिस लाइन के आवास पर बेहोश मिली। महिला सिपाही की हालत बिगड़ती देख साथ में रहने वाली अन्य पुलिसकर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस लाइन के अफसरों को दी। प्रतिसार निरीक्षक के साथ महिला थानाध्यक्ष और सदर कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ आवास पर पहुंचे।
महिला सिपाही को सरकारी वाहन से उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ले गए, जहां डाक्टरों ने उसका उपचार किया जा रहा है। वही महिला के कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें सिपाही ने ससुरालीजनों समेत 7 युवकों के नाम लिखे है। पत्र में लिखा कि सातों लोग द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है।
अब मैं और ज्यादा नहीं जिंदा रह सकती हूं। मैंने सोचा था कि अब सब सुधर जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह को मामले की जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों से महिला सिपाही की स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी हासिल की। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बताया कि हालत ठीक है। किन कारणों से बेहोश हुई हैं। यह जांच के बाद पता चलेगा।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story