उत्तर प्रदेश

महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ शव किया बरामद

Admin4
24 Dec 2022 12:56 PM
महिला ने की आत्महत्या, पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ शव किया बरामद
x
मेरठ। मेरठ जिले के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला के आत्महत्या करने खबर सामने आई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोड़ा और शव को बरामद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पति बाहर काम करता है। महिला किराए के मकान में अकेली रहती थी। मर्तक महिला सोनिया का शव कमरे के अंदर मिला है। मौके पर मौजूद पुलिस मामले की जांच करने में लगी है। बता दें मर्तक महिला का पति विनेश जहां काम करता वहीं रहता है। वहीं पुलिस अब विधि विज्ञान बुलाकर जांच करा रही है। मकान के अंदर तोड़फोड़ भी हुई है।
Admin4

Admin4

    Next Story