- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Noida में महिला ने की...
Noida में महिला ने की खुदकुशी, ससुराल पर 20 लाख की मांग का आरोप

Greater Noida.ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र की ग्रीन आर्क सोसायटी में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने फ्लैट खरीदने के लिए 20 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर बेटी के साथ घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।वाराणसी वरवा सिंधौरा निवासी आनंद कुमार की बेटी शालू गौतम की शादी मई 2014 में मिर्जापुर थाना कछवा गांव बरैनी निवासी अंकुल गौतम से हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुराल वाले नाखुश थे। वे लगातार 5 लाख रुपये और कार की मांग कर घरेलू हिंसा करते रहे।2018 में दामाद बेटी को लेकर ग्रेटर नोएडा आ गया।
आरोप है कि उसने फ्लैट खरीदने के नाम पर बेटी पर 20 लाख रुपये लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक 25 मई 2025 को उसकी बेटी की मौत हो गई थी। पीड़िता के परिवार ने आशंका जताई है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति अनुकूल गौतम और परिवार के अन्य लोगों ने उसकी हत्या कर दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।





