उत्तर प्रदेश

ससुराल से आ रही महिला पर चाकू से हमला

Admin Delhi 1
30 July 2023 1:38 PM IST
ससुराल से आ रही महिला पर चाकू से हमला
x

कंकरखेड़ा: कैंट स्टेशन रोड पर मुरादनगर ससुराल से आ रही महिला प्रियंका पत्नी विजेंद्र को अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे महिला के सिर में चोटें आई। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए निजी अस्पताल भिजवाया।

जहां हालत गंभीर होने के दौरान उसके परिजन प्रियंका को मिमहेंस अस्पताल ले गए। पुलिस के अनुसार महिला की ससुराल मुरादनगर है। शनिवार देर शाम प्रियंका ससुराल मुरादनगर से रेल द्वारा आ रही थी। जहां वह कैंट स्टेशन पर उतरी।

जब प्रियंका पैदल अकेली स्टेशन वाली रोड पर मायके गांव बटजेवरा रही थी। तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। परिजनों ने किसी रंजिश से इंकार किया है। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी कंकरखेड़ा अजय कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। हमलावर जल्द ही हिरासत में होंगे।

Next Story