उत्तर प्रदेश

महिला की जलकर मौत, मायका पक्ष का हत्या का आरोप

Admin4
7 Aug 2023 12:21 PM GMT
महिला की जलकर मौत, मायका पक्ष का हत्या का आरोप
x
बदायूं/सहसवान। कोतवाली सहसवान क्षेत्र में एक महिला की जलकर मौत हो गई। सूचना पर मायका पक्ष पहुंचा। महिला के भाई ने तहरीर देकर अतिरिक्त दहेज न देने की वजह से ससुरालीजन पर जलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। महिला की मौत के बाद से ससुरालीजन फरार हैं।
कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव सिरासौल पट्टी सीताराम निवासी सतीश चंद्र ने अपनी छोटी बहन शालू की शादी लगभग एक साल पहले कोतवाली सहसवान क्षेत्र के गांव धापड़ निवासी विजय पाल उर्फ शंभू के साथ हुई थी। शादी में भरपूर दान दहेज दिया था। अच्छा खासा खर्चा किया था। सतीश चंद्र का आरोप है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। शालू को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। रविवार को बड़े बहनोई नेत्रपाल ने सूचना दी कि शालू के ससुरालीजन ने शालू की मारपीट करके हत्या कर दी है। उसे जलाकर मार दिया है।
सूचना मिलने पर सतीश चंद्र गांव धापड़ पहुंचे। शालू का शव घर के आंगन में पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सहसवान कोतवाल विशाल प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों से जानकारी की। सतीश चंद्र ने बहन के पति विजय पाल उर्फ शंभू, ससुर चंद्रपाल सिंह, सात रीना, ननद मौसमी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने चारों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहसवान कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई थी। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ससुरालीजन फरार हैं।
Next Story