उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में नसबंदी के बाद भी हुई गर्भवती ,स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काट रही महिला

Tara Tandi
29 Feb 2024 7:29 AM GMT
फिरोजाबाद में नसबंदी के बाद भी हुई गर्भवती ,स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काट रही महिला
x
आगरा : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां नसबंदी कराने के बाद भी महिला गर्भवती हो गई। इस पर पीड़ित दंपती मुआवजे की मांग कर रहे हैं। महिला अपनी शिकायत लेकर स्वास्थ्य विभाग के चक्कर काट रही है।
मामला खैरगढ़ थाना क्षेत्र के जरौली गांव का है। यहां के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह की पत्नी सरोज देवी ने बताया कि उसको तीन बच्चे थे। इसके बाद सितंबर 2022 में उसने खैरगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर नसबंदी करा ली। लेकिन, इसके बाद भी वह गर्भवती हो गई। नसबंदी के बाद उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
बताया कि उसके पास बच्चों के भरण पोषण के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इसलिए उसे बच्चे के भरण पोषण के लिए मुआवजा दिया जाए। वह लगातार स्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगा रही है। लेकिन, कोई भी उसकी सुनवाई नहीं कर रहा है।
Next Story