- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- नेपाल सीमा पर भारतीय...

x
बड़ी खबर
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर में सशस्त्र सीमा बल ने भारतीय मुद्रा की तस्करी करते हुए एक महिला तस्कर को पकड़ा है। महिला तस्कर के पास से 4,77,500 भारतीय मुद्रा जब्त की है। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी ककरहवा की चेकपोस्ट पर तैनात जवानों ने आरोपी महिला को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सौंप दिया।
बृहस्पतिवार को सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने ककरहवा बाजार के पास भारत-नेपाल सीमा पर महिला तस्कर सीता (51) को पकड़ा है। वह अवैध तरीके से भारत से नेपाल भारतीय मुद्रा तस्करी करने वाली थी। जब्त की गई भारतीय मुद्रा और महिला तस्कर को सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को सुपुर्द कर दिया।
तस्करी के सामान को किया जा रहा जब्त
43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमान्डेंट रामकृष्ण डोगरा ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत हैं। सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है।
Next Story