- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- धर्म परिवर्तन कराने के...
धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास में महिला गिरफ्तार, बरामद हुई धार्मिक सामग्री

UP उत्तर प्रदेश: आगरा जिले से धर्म परिवर्तन कराने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना पिनाहट क्षेत्र के ग्राम उस्साना में पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से धार्मिक पुस्तकें और साहित्य बरामद किया। पीड़ित पक्ष के श्री बनारसी ने 23 अगस्त को थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी पिछले तीन वर्षों से बीमार चल रही थी और विभिन्न अस्पतालों में इलाज के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। इसी दौरान उनकी पत्नी की पहचान संतोषी उर्फ मिंदर कोर से हुई।
स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पकड़ी गई महिला पर धार्मिक साहित्य के माध्यम से प्रभावित कर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप है। मामले के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है और ग्रामीण इस घटना से हैरान हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।





