- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- झाड़फूंक की आड़ में...

x
डिलारी। पुलिस ने झाड़फूंक करने वाली महिला को देह व्यापार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला को न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार करीब 20 साल पहले गांव की महिला की शादी पड़ोसी गांव के युवक से हुई थी। कुछ समय बाद पति को छोड़कर महिला मुंबई चली गई। वहां देह व्यापार करने लगी। 10 साल के बाद घर वापस आने पर गांव में रहकर जिस्मफरोशी शुरू कर दी। इसका पता लगने पर ग्रामीणों ने उसका बहिष्कार कर कर दिया। महिला ने झाड़फूंक की आड़ में फिर देह व्यापार शुरू कर दिया।
कुछ दिन पहले गांव निवासी महिला की तबीयत खराब हो गई। उसकी दो बेटी तंत्र क्रिया कराने के लिए खुर्शीदा के पास पहुंचीं। खुर्शीदा ने दोनों बहनों को अपने चंगुल में फंसकर लालच देना शुरू कर दिया। दोनों बहनों ने खुर्शीदा के कहने पर बीमार मां को नशे की गोलियां देनी शुरू कर दीं। मां के नशे में होने पर दोनों बहनें आरोपी महिला के पास पहुंच कर देह व्यापार करने लगीं।
महिला और उसके सहयोगी मुन्ना ने दो लोगों से रुपये लेकर एक युवती को उनके हवाले कर दिया। आरोप है कि उन लोगों ने नशा देकर कई दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवती को बरामद कर लिया। थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को सभी जानकारी दी है। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है। रविवार को आरोपी खुर्शीदा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , वहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story