उत्तर प्रदेश

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला हुई गिरफ्तार, जानें क्या है वजह

jantaserishta.com
30 March 2022 4:35 PM IST
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला हुई गिरफ्तार, जानें क्या है वजह
x

लखनऊ: गायत्री प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक महिला को कोर्ट में गवाही ना देने पर गोमतीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

कोर्ट में गवाही के लिए न आने पर चित्रकूट की इस महिला के खिलाफ वारंट जारी हुआ था, जिस पर अमल करते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की. गोमतीनगर पुलिस अब महिला को एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) में पेश करेगी.
बता दें कि समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती सरकार में गायत्री प्रसाद प्रजापति खनन मंत्री रह चुके हैं. चित्रकूट की इस महिला ने गायत्री और छह अन्य लोगों पर उनकी नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया था. महिला का आरोप था कि वह मंत्री गायत्री प्रजापति से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी, जिसके बाद मंत्री और उनके साथियों ने उसको नशा देकर नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप किया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story