उत्तर प्रदेश

महिला व उसके प्रेमी युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

Rani Sahu
30 Aug 2022 5:22 PM GMT
महिला व उसके प्रेमी युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास
x
एक महिला ने अपने प्रेमी युवक के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया
शामली। एक महिला ने अपने प्रेमी युवक के साथ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इसके बाद दोनों को गंभीर हालत में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, महिला का विवाह थानाभवन निवासी संजीव पुत्र प्रमोद के साथ हुआ था। महिला का पति संजू पुत्र प्रमोद निवासी थानाभवन एक मर्डर के मामले में जेल में बंद है। बताया जा रहा है कि महिला का विवाह से पूर्व ही पिपलहेड़ा निवासी विक्की पुत्र सत्तू के साथ प्रेम प्रसंग था। परिजनों के दबाव के चलते महिला का विवाह थानाभवन कर दिया गया।
विवाह के कुछ दिनों बाद ही महिला का पति एक गाड़ी ड्राइवर की हत्या के मामले में जेल चला गया। जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के पास चली गई। जिसका परिजनों का विरोध किया। इसके बाद दोनों विक्की की मौसी के गांव फूसगढ़ में चले गए। इसके बाद दोनों साथ में रहने लगे।
बताया गया कि सोमवार को दोनों में किसी बात को लेकर अनबन हो गई, जिसके बाद दोनों ने साथ में जहर खा लिया। इसके बाद दोनों को गंभीर अवस्था में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से इन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी है। हालांकि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story