उत्तर प्रदेश

महिला ने चार लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Kajal Dubey
12 Aug 2022 1:56 PM GMT
महिला ने चार लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
x
पढ़े पूरी खबर
पुखरायां। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बाइक में देवर के साथ पुखरायां आ रही महिला के साथ चार लोगों दुष्कर्म किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, दूसरे पक्ष ने बुधवार को चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने छेड़छाड़ के संबंध में कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। जिसमें दो लोगों को तलब किया गया था। तबसे उक्त लोग उससे रंजिश मानते हैं।
गुरुवार को वह अपने देवर के साथ बाइक में बैठकर घर आ रही थी। तभी रास्ते में चार लोग बंजारन डेरा के पास मिल गए और बाइक रोक ली। देवर की कनपटी में तमंचा लगा कर चारों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद सभी धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को एक पक्ष ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को दूसरे पक्ष ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
Next Story