- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- महिला ने शादी का झांसा...
उत्तर प्रदेश
महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने का लगाया आरोप
Admin4
10 Oct 2023 9:57 AM GMT
![महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने का लगाया आरोप महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व वीडियो बनाने का लगाया आरोप](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/10/3520755-untitled-74-copy.webp)
x
मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आज दिए शिकायती पत्र में बताया कि थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक पर प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।
पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान आरोपित ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली और अब शारीरिक संबंध न बनाने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपित ने दवाई खिलाकर उसका गर्भपात भी कराया था। ठाकुरद्वारा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी हेमराज मीणा को दिए शिकायती पत्र में कहा कि वह अपने पास के ही एक गांव में वह ब्यूटी पार्लर चलाती है। उसी गांव के युवक से उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित उसे काशीपुर ले गया और दोस्तों के साथ मिलकर उसकी वीडियो भी बना ली थी। अब शारीरिक संबंध न बनाने पर और शिकायत करने पर आरोपित युवक वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता का आरोप है कि उसने आरोपित के पिता को बात बताई तो उन्होंने धक्के मारकर उसे घर से निकाल दिया।
Tagsउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story