उत्तर प्रदेश

महिला ने लगाया बेटियों को अगुवा करने का आरोप

Admin Delhi 1
3 Feb 2023 7:40 PM IST
महिला ने लगाया बेटियों को अगुवा करने का आरोप
x

झाँसी न्यूज़: घर से दो किशोरियों के अपहरण की शिकायत लेकर कोतवाली थाने पहुंची उन्नाव गेट बाहर निवासी महिला ने बेटियों को रिश्तेदारों द्वारा स्टॉम्प पर बेचने का आरोप लगाया है. महिला का आरोप है कि इससे पूर्व पुलिस ने आरोपितों को पकड़कर बेटियों को मुक्त कराया था. बाद इसके एक बार फिर अपहरणकर्ता उनकी बेटियों को घर से उठा ले गये.

कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर अंजनी माता मंदिर शिव परिवार कालोनी में रहने वाली गायत्री ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देते हुये आरोप लगाया कि उसके रिश्तेदारों ने उसकी दो नाबालिग बेटियों का अपहरण कर उन्हे अप्रेल 2022 में 10 रुपये के स्टॉम्प पर एक-एक लाख रुपये में बेच दिया था. पुलिस ने माह नवम्बर में दोनों किशोरियों को बरामद कर न्यायालय के आदेश पर परिजनों के सुपुर्द कर दिया था. गायत्री का आरोप है कि पुलिस ने स्टॉम्प पर खरीद-फरोख्त करने वालों पर कार्रवाई नहीं की थी.

इसके चलते अपराधियों के हौसले बढ़ गये और उन्होंने बीती रात चार पहिया वाहन से घर आकर एक बार फिर दोनों बेटियों का अपहरण कर भाग गये. एसपी सिटी राधेश्याम राय ने कहा कि ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है, वह इस सम्बंध में जानकारी लेकर कार्रवाई करेंगे.

Next Story