उत्तर प्रदेश

8.35 करोड़ की जालसाजी करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार

Admin4
20 Jan 2023 11:52 AM GMT
8.35 करोड़ की जालसाजी करने वाली आरोपी महिला गिरफ्तार
x
लखनऊ। वाराणसी, मऊ समेत 13 जिलों में एनजीओ के जरिए 8.35 करोड़ की जालसाजी करने की आरोपी आफरीन बानो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें यह वही महिला है, जिसे जालसाजी की पीड़ित महिलाओं ने महराजगंज से पकड़कर राजघाट थाने को सुपुर्द किया था। जालसाजी की पीड़ित महिलाओं की ओर से दर्ज कराए गए केस की विवेचना के दौरान पुलिस ने धारा बढ़ाकर गिरोह में शामिल आफरीन को गिरफ्तार कर लिया है। इसी बीच बृहस्पतिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया है। आफरीन बानो कुशीनगर जनपद के कसया थाना क्षेत्र के रामजानकी नगर की रहने वाली है।
मामले में एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस कर जालसाजी की आरोपी महिला के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आफरीन बानो ने महराजगंज की परतावल निवासी आरिफ अंसारी उर्फ रुस्तम, संजीव यादव और एक अन्य के साथ मिलकर मई 2022 में 'स्माइल 4 लाइफ वेलफेयर फाउंडेशन' नाम से एनजीओ बनाया था। आरोपियों ने राजघाट की मिर्जापुर निवासी प्रीति वर्मा को एनजीओ का कोऑडिनेटर बनाया था।
आपको बता दें कि लखनऊ, वाराणसी, मऊ सहित 13 जिले में एनजीओ के जरिए जालसाजी की गई है। पुलिस जांच कर रही है कि गिरोह ने कहां-कहां कितनी महिलाओं को शिकार बनाया है। शुरुआत में कुछ जिलों के नाम सामने आ गए हैं। अब तक यह लोग पूरे प्रदेश में लाखों बेरोजगार महिलाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। पीड़ितों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसका जमकर विरोध हो रहा है। काफी लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं।
Admin4

Admin4

    Next Story