उत्तर प्रदेश

महिला ने देवर पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

Rani Sahu
21 Sept 2023 11:32 PM IST
महिला ने देवर पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
x
शाहजहांपुर । शाहजहांपुर जिले में एक महिला अपने ससुराल के बाहर धरना दे रही है। उसका आरोप है कि पति के विदेश जाने के बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया है। इस महिला ने अपने देवर पर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। इसके बाद ससुराल पक्ष घर में ताला लगाकर फरार हो गया है।
हरदोई के बेनीगंज निवासी महिला की शादी शाहजहांपुर जिले के मोहम्मद जई के साथ हुई थी। शादी के करीब एक महीने के बाद महिला का पति ओमान में नौकरी करने चला गया। इसके बाद ससुराल वालों ने उसका शोषण करना शुरू कर दिया। जब महिला ने विरोध किया तो उसे मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़ित महिला ने अपने देवर पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि जब उसने ऐसा करने से मना किया तो देवर ने उसके नंबर को कॉल गर्ल का बताकर वायरल कर दिया। इसके बाद रोज कई लोगों के फोन आने लगे। परेशान होकर अब महिला अपने बच्चे के साथ ससुराल वालों के घर के बाहर धरना पर बैठ गई है। महिला का कहना है कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा वह धरने से नहीं उठेगी। महिला के ससुराल वाले फरार हैं। उनके घर के बाहर ताला लगा है। अभी तक महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।
Next Story