- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मकान कब्जाने की नीयत...
उत्तर प्रदेश
मकान कब्जाने की नीयत से दबंगों ने अपनी ने बहन पर किया जानलेवा हमला
Admin4
16 April 2023 10:11 AM GMT

x
लखनऊ। सआदतगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत अम्बरगंज में पुश्तैनी मकान पर कब्जा जमाने की नीयत से दबंगों ने अपनी बहन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने बहन के घर में घुसकर मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।
सआदतगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत नासिर बिल्डिंग अम्बरगंज निवासिनी तसलीम फातिमा ने अपने भाई मोहम्मद नादिर, भाभी नफीस फातिमा भतीजे मोहम्मद फाजिल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। तसलीम ने बताया कि दो साल पहले उनकी मां का निधन हो गया। वह अपनी बहन के साथ मायके में रहती हैं।
आरोप है कि भाई मोहम्मद नादिर पत्नी नफीस फातिमा भतीजे मोहम्मद फाजिल खान के संग मिलकर पुश्तैनी मकान पर कब्जा करना चाहता है। गत 28 मार्च शाम चार बजे नादिर पत्नी और बेटे को लेकर बहन के पास पहुंचा। जिसके बाद आरोपी मारपीट करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता को घर खाली करने के साथ जान से मारने की धमकी दी।
इस सम्बन्ध में पीड़िता ने सआदतगंज थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। डीसीपी पश्चिम राहुल राज के आदेश पर सआदतगंज पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गंभीरधाराओं में मामला दर्ज किया है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story