- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जनभागीदारी से सैकड़ों...
उत्तर प्रदेश
जनभागीदारी से सैकड़ों किलो प्लास्टिक को गुफा मंदिर से किया एकत्र,चलाया सफाई अभियान
Admin4
21 Oct 2022 12:01 PM GMT

x
बागपत। नेहरू युवा केन्द्र बागपत द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत गुफा मन्दिर पर वालंटियर्स के साथ मिलकर एक सघन स्वच्छता कार्यक्रम का संचालन किया गया। जिसमें मौके पर सैकड़ों किलो प्लास्टिक एवं अन्य कचरे को इकट्ठा कर उसका निस्तारण किया गया। इस दौरान जिला युवा अधिकारी अरुण तिवारी ने युवाओं का नेतृत्व कर उनको स्वच्छता शपथ दिलवाई। इस दौरान प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान से अवगत कराया। स्वच्छता अभियान में युवा स्वयंसेवकों के प्रयासों की मंदिर पर आए श्रद्धालुओं ने जमकर सराहना की और अभियान से जुड़कर उनका सहयोग किया। युवाओं ने गुफा मंदिर के आसपास फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर लोगों से प्लास्टिक के बजाए वैकल्पिक व्यवस्था अपनाने और आसपास सफाई रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नितिश भारद्वाज, दानिश, सुमित, साहिल, शेर सिंह गुर्जर, ऋषभ ढाका, शशांक सिंह, संयम, गगन त्यागी, अमन कुमार आदि का सहयोग रहा।
गौरतलब है कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा नेहरू युवा केंद्र बागपत के माध्यम से जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध बड़ा अभियान चलाया जा रहा है जिसमें युवा स्वयंसेवकों के सहयोग से गांवों एवम ऐतिहासिक महत्व के स्थानों से प्लास्टिक कचरे का एकत्रीकरण एवम निष्पादन कर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

Admin4
Next Story