- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- परिवार के साथ रामपुर...
उत्तर प्रदेश
परिवार के साथ रामपुर छोड़ दूंगा, शक्ल नहीं दिखाऊंगा : आजम खां
Admin2
14 Jun 2022 9:28 AM GMT

x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सपा नेता आजम खां ने कहा कि हमने कितनी बड़ी तहरीक चलाई थी बाबरी मस्जिद की, लेकिन किसी हिंदू देवी-देवता के खिलाफ तौहीन का एक लफ्ज भी नहीं कहा। यदि कहा हो तो दिखा दो, पूरे परिवार के साथ रामपुर छोड़ दूंगा और कभी शक्ल नहीं दिखाऊंगा। ऐसा क्यों किया हमने, क्योंकि मेरा दीन कहता है कि किसी दूसरे मजहब की तौहीन न करो। हमारे नबी को क्या-क्या नहीं कहा गया, लेकिन हमारे नबी ने कभी इंतकाम नहीं लिया। हमारे नबी ने कहा कि या अल्लाह इन्हें माफ कर दे। ये नादान हैं। ये नहीं जानते। इन्हें अक्ल दे
रामपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा प्रत्याशी आसिम राजा की हिमायत में किला मैदान में आजम खां ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने हुजूर की शान में गुस्ताखी को लेकर कहा कि उस बदनसीब का साथ मत दो। उसे उसके नसीब पर छोड़ दो। रसूल की शान तो बहुत बड़ी है। अपने शहर, रिश्ते को उसी तरह जोड़कर रखो, जितना 1942 से अब तक जोड़कर रखा है। यहां कभी हिंदू-मुसलमान के बीच झगड़ा नहीं हुआ। कहा कि याद करो वो वक्त जब मक्का मदीना की गलियों में लोग रोते थे और कहते थे कि आज खत्म हो गया इस्लाम। दीन खत्म हो गया, क्योंकि मोहम्मद चले गए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अपने नबी की हिफाजत वो करेगा जो सातवें आसमान में रहता है।
सोर्स-livehindustan
Next Story