उत्तर प्रदेश

आने वाले समय में जो दल साथ रहेंगे, उन्हीं के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे : अखिलेश यादव

Admin2
26 July 2022 4:19 AM GMT
आने वाले समय में जो दल साथ रहेंगे, उन्हीं के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे : अखिलेश यादव
x
समाजवादी पार्टी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि आने वाले समय में जो दल साथ रहेंगे, उन्हीं के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। गौरतलब है कि सुभासपा और महान दल के केशव देव मौर्य लगातार समाजवादी पार्टी के मुखिया के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। सपा ने सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को पत्र लिखकर आजाद कर दिया है। साथ ही इसी तरह प्रसपा के मुखिया शिवपाल यादव को भी उन्होंने स्वतंत्र कर दिया है। ऐसे में अखिलेश यादव का यह बयान लोकसभा चुनावों की रणनीति के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले पांच साल चले गए और काम करने के तरीके से पता चलता है कि भाजपा सरकार ऐसे ही चली जाएगी। लोग शिकायत कर रहे हैं इस सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा है। कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। भाजपा सरकार ने दूध से बनने वाली चीजों पर भी टैक्स लगा दिया है। अखिलेश ने कन्नौज में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वे यहां समाजवादी पार्टी के नेता के बेटे को श्रद्धांजलि देने आए हैं। दिल की और कैंसर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। लोगों को लाभ मिल सके इसलिए अस्पताल बनवाए थे लेकिन भाजपा सरकार में अभी तक कोई अस्पताल शुरू नहीं हुआ।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे देखने पहुंचे अखिलेश
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को अचानक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे देखने पहुंच गए। उन्होंने जीरो प्वाइंट पर बारिश में उखड़ी सड़क और मिट्टी कटान की मरम्मत का काम देखा। यहां निर्माणाधीन फ्लाईओवर देखने के बाद सैफई पहुंचे सपा प्रमुख ने कहा है कि यहां लूट नहीं सरासर डकैती हुई है।
source-hindustan
Next Story