- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आज क्रिश्चियन मैदान...

x
बड़ी खबर
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पर जीत हासिल करने की पूरी कोशिश कर रही है। जिसके चलते राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो कि भाजपा के स्टार प्रचारक माने जाते है, वो लोकसभा क्षेत्र में जा कर लोगों को संबोधित कर रहे है। इसी के चलते आज यानी शुक्रवार को दूसरी बार सीएम योगी मैनपुरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री लोगों को संबोधित करेगें और जनता में जीत के लिए जोश भरेगें। वहीं, मुख्यमंत्री के मैनपुरी दौरे को लेकर पहले से ही तैयारियां की जा रही है। जिसके चलते 12वीं तक के स्कूलों को बंद करने के आदेश भी दे दिए गए है।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। इस चुनाव को जीतने के लिए भाजपा अपनी जोरदार कोशिश कर रही है। आज शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर एक बार मैनपुरी आ रहे हैं। वह शहर के क्रिश्चियन मैदान में भाजपा प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर से क्रिश्चियन मैदान पहुंचेंगे। यहां पहुंचने के बाद जनसभा को संबोधित करने के बाद शाम 4.15 बजे हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना होंगे।
CM योगी की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम
मुख्यमंत्री योगी के मैनपूरी दौरे को लेकर प्रशासन पहले से ही तैयारियों में जुटा है। सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार को एसपी कमलेश दीक्षित ने क्रिश्चियन मैदान पहुंच कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। मंच पर पहुंच कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं, इसके बाद परिसर का निरीक्षण कर ड्यूटी आदि के बारे में अधीनस्थों से जानकारी ली। वहीं, सीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने एएसपी राजेश कुमार, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
आज 12वीं कक्षा तक के स्कूल रहेंगे बंद
सीएम योगी के आगवान को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 2 दिसंबर का अवकाश घोषित कर दिया है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 2 दिसंबर को मुख्यमंत्री की मैनपुरी में रैली को देखते हुए जिले के सभी राजकीय और सहायता प्राप्त सीबीएसई आईसीएसई, यूपी बोर्ड ,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के अधीन आने वाले विद्यालय दो दिसंबर को बंद करने के निर्देश दे दिए गए है।
Next Story