उत्तर प्रदेश

कॉलेज में पढ़ाई जाएगी अयोध्या पर लिखी बुक? पढ़े पूरी जानकारी

jantaserishta.com
23 May 2022 1:44 PM IST
कॉलेज में पढ़ाई जाएगी अयोध्या पर लिखी बुक? पढ़े पूरी जानकारी
x

लखनऊ: राम जन्म भूमि अयोध्या अब एक स्थान ही नहीं बल्कि पढ़ने, लिखने और समझने का विषय बनने जा रहा है. जिसे यूनिवर्सिटी और कॉलेज के छात्रों को पढ़ाया जाएगा. अगले एकेडमिक सत्र में इसे सिलेबस में भी शामिल किया जा सकता है. दरअसल, मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में अयोध्या पर लिखी एक बुक 'अयोध्या परंपरा संस्कृति विरासत' को छात्रों के लिए उपलब्ध कराने पर विचार किया जा रहा है. यूनिवर्सिटी और उसके कॉलेज या संबंधित संस्थानों के छात्रों को इस बुक को पढ़ाने पर विचार चल रहा है.

आजतक की खबर के मुताबिक चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसमें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय और उससे जुड़े सभी कॉलेजों में "अयोध्या परंपरा संस्कृति विरासत" पुस्तक खरीदने पर विचार करने के लिए कहा है. जिसमें चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के समस्त प्राचार्य /सचिव/ समस्त महाविद्यालय संस्थान /चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को संबोधित करते हुए अयोध्या पुस्तक खरीदने पर विचार करने की बात कही गई है.
चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU), मेरठ के कुलपति द्वारा जारी सर्कुलर में लिखा है कि किताब 'अयोध्या परंपरा संस्कृति विरासत' जो कि आगर्स बुक सर्विस नई दिल्ली द्वारा 180622 को प्राप्त हुई है, इसे संस्कृत एवं हिंदी भाषा में प्रकाशित किया गया है. इस किताब में दुर्लभ चित्रों का अद्भुत संग्रह है, यह पुस्तक सभी महाविद्यालयों संस्थानों परिसर के लिए उपयोगी रहेगी एक पुस्तक को अपने महाविद्यालय में खरीदने के लिए विचार करें.
हालांकि, दूसरी ओर इस मामले में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलसचिव धीरेंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि उन्होंने इस किताब को खरीदने के विचार करने की बात कही है, खरीदने के लिए कोई सर्कुलर जारी नहीं किया गया है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story