उत्तर प्रदेश

पत्नी मुंहबोले भाई के साथ गई थी पिकनिक, पति ने कर दिए फोटो शेयर

Admin Delhi 1
10 Feb 2023 6:19 PM IST
पत्नी मुंहबोले भाई के साथ गई थी पिकनिक, पति ने कर दिए फोटो शेयर
x

मुरादाबाद: दूर के रिश्ते में साले संग बीवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने पर आरोपित पति समेत उसके तीन साथियों के खिलाफ पत्नी की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रामेश्वर कालोनी की रहने वाली रूचि शर्मा पत्नी कपिल कुमार शर्मा के मुताबिक बीते दो साल से ससुराल वालो से उनका कानूनी विवाद चल रहा है। पति व ससुरालियों के खिलाफ उन्होंने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

कुछ माह पहले महिला अपने मुह बोले भाई रवि चौधरी के साथ पिकनिक पर घूमने गई। वहां के फोटोग्राफ रिश्तेदारों के बीच वायरल करते हुए कपिल शर्मा ने अपनी ही बीवी को बदनाम करने की कोशिश की।

थाना पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि 31 जनवरी को आरोपी पति ने उनके पिता के मोबाईल नंबर पर फोटोग्राफ पोस्ट किया। इसके बाद तीन जनवरी को महिला के जीजा अनुराग शुक्ला उर्फ सोनू के मोबाईल नंबर पर तस्वीरें पोस्ट की गई। महिला के मुताबिक पति ने केस में समझौता करने का दबाव बनाने की कोशिश में फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर वायरल किया।

महिला का आरोप है कि खेल में उसका मुंह बोला भाई रवि चौधरी अपने साथी अमित चौधरी संग पति के साथ हमसाज है। महिला ने तीनों पर हत्या करने तक की आशंका जताई है।पीड़िता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।

मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि साइबर सेल की मदद से आरोपों की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story