उत्तर प्रदेश

रोज धमकी देती थी पत्नी, पति ने उठाया ये कदम!

jantaserishta.com
25 April 2022 2:33 PM IST
रोज धमकी देती थी पत्नी, पति ने उठाया ये कदम!
x

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. पति जब तक वार करता रहा जब तक पत्नी की मौत नहीं हो गई और पत्नी की गर्दन भी काट दी. पत्नी की हत्या के बाद पति थाने पहुंच गया और थाने वालों को घटना के बारे में बताते हुए सरेंडर कर दिया. हत्या के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है

मामला मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र का है, जहां तिहाई मोहल्ले में विनोद (35) ने अपनी पत्नी पूनम की दरिंदगी के साथ हत्या कर दी. पहले विनोद और पूनम के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई और फिर विनोद ने पूनम पर एक के बाद एक चाकू से वार किए और उसकी गर्दन रेत कर हत्या कर दी.
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति खुद ही थाने पहुंच गया, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जिसके बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया. वहीं पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम अब सबूत इकट्ठा करने में लगी हुई है.
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर आला ए कत्ल भी बरामद कर लिया है. मेरठ के एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि थाना खरखौदा क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी है. पति का नाम विनोद है, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आला ए कत्ल भी बरामद कर लिया गया है.
एसपी देहात केशव कुमार के मुताबिक, प्रारंभिक जानकारी जो मिल रही है उससे पता चला है कि पत्नी अपने पति को जान से मारने की धमकी देती थी, जिस पर पति ने पत्नी की हत्या कर दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story